बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों से सरसों तेल एवं रिफाइंड तेल के ५ प्रकार के नमूनें जाँच के लिये संग्रहित किये। इस काररवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। प्रवर्तन दल आर्य समाज रोड पर छापेमारी कर प्रतिष्ठानों से १ पतंजलि का कच्ची घानी सरसों तेल, १ फाच्र्यून ब्रांड कच्ची घानी का नमूना लिया। तत्पश्चात अन्य प्रतिष्ठान से १ इंजन ब्राण्ड सरसों तेल तथा बैल कोल्हू ब्राण्ड कच्ची घानी सरसों तेल तथा ओक्डेनगंज चौराहे स्थित प्रतिष्ठान से १ मंगला ब्राण्ड एडिबल ब्लेंडेड वेजिटेबल आयल का नमूना लिया। विभाग की काररवाई से बाज़ार में हडकम्प मच गया और क्षेत्र की सारी दुकाने बंद हो गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावट की रोकथाम हेतु विभाग सक्रियता के साथ छापेमारी कार्यक्रम आगामी दिनों में भी जारी रखेगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सरसों का तेल और ब्लेंडेड आयल खुले में विक्रय करना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है। उक्त छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, अमित कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार और संतोष कुमार सम्मिलित रहे।
Related Articles
राजभर का विवादित बयान, कहा- BJP के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराई, उनका DNA एक
Post Views: 696 संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विवादित टिप्पणी की है. राजभर ने एक ट्वीट कर भागवत के बयान को लेकर निशाना साधा है. लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विवादित बयान दिया है. राजभर ने आरएसएस प्रमुख […]
सपा ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को बताया चुनावी हथकंडा,
Post Views: 486 संभल में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय सांसद शकफिकुर रहमान बरक ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस कदम को चुनावी प्रचार करार दिया। इतना ही नहीं सपा संसद ने तंज किया कि इसके लिए शादियों पर प्रतिबंध लगाना बेहतर होगा ताकि बच्चे का […]
आगरा: सपा के जुलूस में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारे लगाने वाले 5 गिरफ्तार,
Post Views: 2,888 आगरा,: ताजगनरी आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पकंज सिंह, दीपक, मधुकर सिंह, चंद्र प्रकाश और आरिफ खान शामिल है। आगरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का वॉयस सैंपल […]