पटना

गया: आईडी प्लांट करने का मास्टरमाइंड नक्सली डेगन गिरफ्तार


बाराचट्टी (गया)(ससू)। एस-एस-बी बीबीपेसरा, बाराचट्टी पुलिस व ईटखोरी चतरा पुलिस के संयुक्त अभियान में आईडी प्लांट करने का वांछित नक्सली डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया।

सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार के निर्देशानुसार एवं  उपकमांडेंट आमोद की निगरानी में एसएसबी कैंप बीबीपेसरा कि सैट टीम एवं कंपनी के जवानों ने कंपनी कमांडर रामवीर कुमार के नेतृत्व में बाराचट्टी पुलिस और ईटखोरी चतरा (झारखंड) पुलिस के संयुक्त अभियान में बाराचट्टी के जैगीर गांव से एक वांछित नक्सली अभियुक्त डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

कंपनी कमांडर रामवीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का संबंध प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) ग्रुप से था। वर्ष 2019 से फरार चल रहे डेगन सिंह र्भोक्ता पर ईटखोरी थाना कांड संख्या 123/19 दिनांक 23-11-2019 में वांछित था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के समय चुनाव बहिष्कार एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ हंटरगंज थाने में कांड संख्या 166/19 में आई-डी लगाने में भी आरोपित रहा है।

डेगन सिंह भोक्ता की गिरफ्तारी से कौलेश्वरी सब जोन में सक्रिय दस्ता का मनोबल को नुकसान हुआ है। उन्होंने आगे बताया गिरफ्तार नक्सली कौलेश्वरी जोन का रिजोनल कमांडर इंदल भोक्ता ऊर्फ उमा भोक्ता का बहनोई बताया जा रहा है।