पटना

गया: फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार


गया। गुप्त सूचना के आधार पर 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया मुख्यालय के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह एवं कैमूर एएसपी अभियान नितिन कुमार के निर्देश पर बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर, एसएसबी जवान, अधैरा अपर थानाध्यक्ष अमोद कुमार और बंदेया थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रभु शंकर राम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर नक्सली राजेंद्र पासवान उर्फ पारस जी ऊर्फ उदय जी को बंदेया थाना के सिमरहुआ गाँवसे धर दबोचा गया।

एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए नक्सली अधौरा थाना कांड संख्या 25/2007 में वांटेड था। एएसपी अभियान कैमूरने बताया कि उक्त् नक्सली पर आईडी लगाने और लेवी मांगने का आरोप है। कहा कि वह जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था। उससे की गयी पूछताछ के दौरान उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया है कि एसएसबी के जवानों ने नक्सली राजेंद्र पासवान ऊर्फ पारस जी ऊर्फ उदय जी को बंदेया थाना में एएसपी अभियान नितिन कुमार और अपर थानाध्यक्ष अधौरा अमोद कुमार को सुपुर्द कर दिया है।