पटना

गया: महिला के साथ मारपीट के बाद दो समुदायों में तनाव, पुलिस कर रही कैम्प


      • मामले में केस दर्ज, एक गिरफ़्ता
      • पुलिस छावनी में तब्दील रहा गंभरी गांव

फतेहपुर (गया)(आससे)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव में गुरुवार को बिजली जलाने को लेकर महिला के साथ मारपीट करने तथा दो समुदाय के बीच जमकर रोड़ेबाजी के बाद दो समुदायों के बीच भारी तनाव उत्पन्न हो गया। मामला को सुलझाने गई फतेहपुर पुलिसपर सौरु भौरु के एक समुदाय के कुछ लोग पथराव करते हुए पुलिस के साथ हाथा बाही कर दी। स्थिति बिगड़ता देख एसएसपी को नीय सूचना दिया गया। इसके बाद एडिशनल एसपी, अपर एसडीओ सदर, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर, फतेहपुर, वजीरगंज, टनकुप्पा और गुरपा थाना सहित दंगा नियंत्रक बल व एसएसबी के जवान कुछ ही देर में गम्हरी गांव में पहुंच गए।

अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण करनेके लिए गांव में दिन भर  कैम्प किया। डीएसपी धुरन मंडल ने बताया कि गम्हरी गांव में बुधवार को वार्ड सदस्य सुनीता देवी के साथ शौरु भौरु गांव के कुछ युवा लोग बिजली जलाने को लेकर मारपीटकर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय थानाको दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुरुवार को सुबह घटना का जायजा लेने गांव पहुंचे।

वहां वे जानकारी ले ही रहे थे कि शौरु भौरुके लोग पुलिस के साथ बदतममीजी करते हुए पथराव कर दिया। पुलिस स्थिति को भांपते हुए वहां से चल दिया। इसके बाद शौरु भौरु के लोग गम्हरी के कारु दास एवं राजेश मांझी के साथ मारपीट कर दिया। साथ ही जमकर पथराव किया। पुलिस घटना की जानकारी पाते ही घटना स्थल पहुंचकर मामला को शांत कराने जुट गई। मामला तनावपूर्ण होता देख जिले के वरीय पुलिस अधिकारी, स्थानीय थाना, दंगा नियंत्रण बल पहुंचकर पूरा दिन कैम्प करती रही। शांति ब्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस की कैम्प लगा दी गई है।

थनाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य सुनीता देवी के साथ मारपीट करने के मामले में थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें 7 नामजद सहित 10-12 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें एक नामजद अभियुक्त मो॰ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नही जाएगा।

फतेहपुर थाना क्षेत्र गंभरी गांव गुरुवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एएसपी और एएसडीओ सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी, चार थाने के थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल व एसएसबी बल गांव में कैम्प करते रहे। घटना को लेकर बनी तनाव को लेकर पुलिस अधिाकारी बल के साथ दोपहर तीन बजे तक गांवमें कैम्प करते रहे।