पटना

गोपालगंज: एक क्विंटल तीस किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


गोपालगंज। वाहन जांच के दौरान गांजा की तस्करी करते हुए तीन गांजा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने पूर्वी चंपारण के दो लोगों ने अमीन गद्दी और परवेज आलम के साथ ही पश्चिमी चंपारण के एक तस्कर खुर्शीद आलम को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब 1 क्विंटल 30 किलो गांजा जब्त किया गया है। जो नौतनवा रकसौल से गोपालगंज में होम डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था।

यह कार्यवाई उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट के बेलवा गांव के पास से की है। उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि बल्थरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को शक के आधार पर रोका गया। रोकने के दौरान ही कार के चालक और तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

वही कार की जब तलाशी ली गई तो कार में 23 पैकेट गांजा जब्त किया गया। एक पैकेट में करीब 5 किलो गांजा है। जो नौतनवा से गोपालगंज में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तीनों तस्करों  से पूछताछ कर रही है।