पटना

सीतामढ़ी: घरों में बारिश का पानी प्रवेश करने के कारण 25 परिवारों ने विद्यालय में लिया शरण, अब तक किसी ने नहीं ली सुधि


सोनबरसा (सीतामढ़ी)। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से प्रखंड के मधेसरा गांव के वार्ड 8 में जल जमाव हो गया था। लगभग 25 घरों मे पानी का जमाव इतना हो गया कि इन्हें मध्य विद्यालय मधेसरा में शरण लेना पड़ा। 25 परिवार अपने बच्चों एवं मवेशी के साथ 29 जून से शरण लिये हैं। मध्य विधालय पूरी तरह कैंप में तब्दील है। मवेशी- भैंस, गाय एवं बकरा-बकरी बरामदा पर बांध पानी से बचा रहे हैं। कमरे मे अपने साथ लाये सामान और किसी तरह बच्चों के साथ समय गुजारने की मजबूरी है, क्योंकि इन लोगों से फिलहाल इनका आशियाना छीन चुका है। इन परिवारों को उस दिन का इंतजार है कि घर से पानी का निकासी हो जाय और वह अपने घर जा सके।

शरणार्थी गिरिजा देवी, नथुनी नदाफ, सोलाजीम  नदाफ, मंजूर नदाफ, लक्ष्मी महतो, श्रीपति देवी समेत अन्य ने कहा कि हमलोगों के साथ खाने की समस्या भी है। बच्चें को समय पर खाना नही खिला पा रहे है। मवेशी को खिलाने की समस्या भी उत्पन्न है। इन परिवारों ने कहा कि हम लोगों को कोई देखने वाला नहीं।  अंचलाधिकारी, मुखिया एवं सरपंच 30 जून को मिट्टी कटवाने के बाद इधर रूख नही किया और नही कोई सुध ली गई और नही किसी प्रकार की राहत दी गई है।

अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया। रिपोर्ट के बाद आगे की कारवाई की बात कही। 30 जून को पीड़ित परिवार पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से मिल समस्या की निदान की बात कही थी। पानी का निकासी नही होने के कारण जल जमाव है।

अंचलाधिकारी पुलिस बल के साथ मधेसरा पहुंचकर मुखिया, सरपंच के मौजूदगी में पानी निकासी के लिए लगभग 20 फीट में नाली बना पानी निकासी का प्रयास किया गया था। राम ईश्वर महतो, सीता महतो, महेन्द्र महतो, खेहरू  बैठा, गफार नदाफ, हबीब नदाफ, असलम नदाफ, लाल मोहम्मद, साह मोहम्मद, वैधनाथ महतो,विनोद महतो, राकेश महतो, ईशा नदाफ, शाहीद नदाफ,तारा महतो समेत 25 परिवार विधालय में शरण लिये हैं।