पटना

गोपालगंज: जिला प्रशासन ने की कैच द रेन कैंपेनिंग की शुरुआत


गोपालगंज (आससे)। जिला प्रशासन के तरफ से जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आज कैच द रेन कैंपेनिंग की शुरुआत की गई। इसमें नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को मुख्य रूप से जिम्मेदारी देते हुए जिला प्रशासन ने कहा कि पानी को बचाना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। क्योंकि आज अगर हम जल संचय नहीं करेंगे तो कल आने वाले वक्त में हमारे बच्चे पानी के लिए तरसेंगे। इसलिए पानी बचाना मानवता के नाते हम सबकी जिम्मेदारी है।

नेहरू युवा केंद्र के लोग डोर टू डोर जाकर लोगों को पानी बचाने के उपाय सुझाएंगे और यह संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे की पानी को कैसे बचाया जाए। कैच द रेन यानी बारिश के पानी को भी हम किस तरह से मानवता के कल्याण के लिए उसका सदुपयोग कर सकते हैं। यह तरीका भी लोगों को समझाया जाएगा।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना भी इसी उद्देश्य से शुरू की है और पानी बचाना बिहार के मुख्यमंत्री का भी ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र एक साथ मिलकर जिले में काम करेंगे लोगों में जागरूकता फैलाएंगे इसकी शुरुआत आज कर दी गई है।