पटना

गोरौल: आर्केष्ट्रा ट्रॉली के चपेट में आने से बच्चे की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत


गोरौल (वैशाली)(आससे)। गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव में आर्केष्ट्रा ट्रॉली के चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक सोंधो मठ निवासी शशि गिरी का पुत्र कृष्णा बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहर टोली गांव निवासी चंदन कुमार  की शादी थी और इसी को लेकर आर्केष्ट्रा ट्रॉली वहां जा रहा था। आर्केष्ट्रा ट्रॉली जैसे ही मृतक के घर के पास पहुचा की अन्य बच्चों के साथ अपने दरवाजे पर खेल रहे मृतक कृष्णा आर्केष्ट्रा ट्रॉली के तरफ बढ़ ही रहा था कि वह चक्के के नीचे आ गया और ट्रॉली उसे रौंदते हुय आगे निकल गयी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही गयी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार अवर निरीक्षण विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर आर्केष्ट्रा ट्रॉली को जप्त कर लिया और थाने ले आए हैं। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी करवाई में लगे देखे गये। वही खुशी गम में बदल गया हैं। मृतक बच्चे की घर में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी।