वाराणसी

मटकोरसे शुरू हुआ सीताराम विवाह उत्सव


अस्सी स्थित श्रीराम जानकी मठ ट्रस्ट में मंदिर के महन्त राजकुमार दास के सानिध्य में त्रिदिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव आयोजित किया गया है। महोत्सव का शुभारम्भ शुक्रवारको मठकोर उत्सव से हुआ। इस उत्सव में नगर की महिलाए मांगलिक वेश भूषा में आश्रम से गंगातट पर मंगलगीत गाती हुई तट पर पहुंची। वहां जानकी सीता की विवाह हेतु गंग जीकी विशेष अर्चना की गयी। जगज्जननी भगवती सती के द्वारा यह कार्य सम्पन्न हुआ। पुन: महिलायें गीत गाती हुई श्रीरामजानकी मठ पहुंची इस मंगल आयोजन को देखते हुए काशी के संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे। ऐसा लग रहा था मानो यह काशी नहीं साक्षात मिथिलाभूमि है। स्थान स्थान पर भगवती सीता के ऊपर पुष्पवृष्टिï के साथ आरती उतारी जा रही थी। इस अनुपम मंगलमय वातावरण में संत महात्मा बटुक तथा अन्य सभी काशीवासी हिस्सा लेरहे थे। जहां वैदिक बटुकों ने वेद ध्वनि से वातावरण को गुंजायमान कर रहे है। वहीं संत महात्मा तथा महिलाएं भक्तिगीत से पूरे माहौल कोमंगलमय कर दिये। इस अवसर पर मठ के प्रभारी श्रीराम लोचन दस सहित महात्मा उपस्थित थे।