चंदौली

चंदौली।बाजारों में कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन


कमालपुर। स्थानीय कस्बा मे प्रात आठ बजे से दिन मे ग्यारह बजे तक भीषण जाम लग जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 30 अप्रैल से करोना कफ्र्यू आंशिक लाकडाउन लगाया गया है। कुछ दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। शासन की पैनी निगाहें एवं दंडात्मक कार्यवाहवाही करने की पूरी छूट अधिकारियों को दी गई है पर कस्बा मे इतनी भारी भीड़ कहीं न कहीं अधिकारियों की भारी लापरवाही उजागर दिखाई दे रही है। कोविड 19 इस समय हमारे देश में चरम सीमा पर अपना पांव फैलाया हुआ है। शहरों को छोड़कर गांव की ओर पूर्ण रूप से डेरा डाल दिया है। सच तो यह है कि शासन द्वारा प्रदेश मे पूर्ण लाकडाउन नहीं लगाया गया है। शादी, विवाह, धार्मिक आयोजन तथा अन्य समारोहों पर रोक नहीं है परन्तु ऐसे आयोजनों पर गाइडलाइन दी गई है। गुरुवार को जाम मे फंसे राहगीरों द्वारा बार बार यही आवाज निकलती सुनाई दे रही थीं कि यह लापरवाही सभी के लिए घातक है। समय रहते हुए शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो कोविड 19 के भेंट न जाने कितने लोग चढ़ जायेंगे।