चंदौली

चंदौली। जन्मदिवस की पूर्ण संध्या पर याद किये गये एकात्मवाद के प्रणेता


चकिया। विधानसभा के चकिया मंडल में बूथ संख्या 276 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक आलोक, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी जनपद से पूर्व पार्षद सचिन सोनकर, सनोज कुमार भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा उपस्थित रहे। इस दौरान युवा नेता सरोज कुमार भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है। भाजपा में सभी कार्यकर्ता अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं। कहा कि गरीबों की बात करने वाले एकात्मवाद के प्रणेता पं० दीनदयाल उपाध्याय की १०५वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके सम्मान में चलायी जा रही योजनाओं के बाबत लोगों को लाभ के लिए जानकारी दी जायेगी। कहा कि दीनदयाल जी गरीबों हक के लिए सदैव बात करते रहे। इसी लिए इनके नाम से अनेका ेगरीबों की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है।