चंदौली

चंदौली। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के बर्खास्तगी को लेकर धरना


नियामताबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में तत्काल बर्खास्तगी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पूर्वी जोन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कठौड़ी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिन्द ने कहा कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के द्वारा अपने भाई को गैर कानूनी तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी देना उत्तर प्रदेश में ब्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते हैं कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाय और उत्तर प्रदेश में ब्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं। धरना स्थल पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सतीश बिन्द, प्रदेश महासचिव राधेश्याम यदुवंशी, मनोहर बिन्द, अब्दुल गनी, श्रीमती रीना देवी, बृजमोहन जायसवाल इत्यादि स्वंय सेवक उपस्थित रहे।