News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

चंद्रयान-3 के लिए क्यों अहम है आखिरी 15 मिनट Minutes of Terror में क्या करेगा ISRO


चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। लैंडिंग से जुड़ी पल-पल की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ….

23 Aug 20231:05:13 PM

ISRO ने शेयर की कमांड सेंटर की तस्वीरें

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो ने कमांड सेंटर की तस्वीर शेयर की है। इसरो ने ट्वीट किया, “स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।

23 Aug 202312:51:36 PM

चंद्रयान की लैंडिग पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा…मैं उनकी सफलताओं के लिए प्रार्थना करता हूं।

23 Aug 202312:41:13 PM

ISRO Chandrayaan-3 Mission: बंगाल के राज्यपाल बोले- चंद्रयान की लैंडिंग भारत के लिए गर्व का क्षण

चंद्रयान-3 मिशन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग भारत के लिए एक गर्व का क्षण है। हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है, लेकिन भारत ने साबित कर दिया है कि बाहरी अंतरिक्ष में आकाश ही सीमा नहीं है… हम ऐसा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। यह हजारों मील की यात्रा की शुरुआत है…हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊंचे होते जाएंगे…हमारे वैज्ञानिकों ने अपना और देश का गौरव बढ़ाया है।

23 Aug 202312:38:27 PM

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, सफल होगा चंद्रयान-3 मिशन: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

23 Aug 202312:26:54 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष बोले- भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन

चंद्रयान-3 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। कारण यह है कि चंद्रयान-2 लैंडिंग नहीं कर सका और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है, बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भी क्षमता है। दक्षिणी ध्रुव एक ऐसा क्षेत्र है, जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है… पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा के अंदर और उसके आसपास हुई हैं। दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह एक बड़ा दिन है।

23 Aug 202312:21:37 PM

Chandrayaan-3 Mission पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर लहराएगा तिरंगा

चंद्रयान-3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा, जब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा चंद्रमा पर फहराया जाएगा। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले नौ वर्षों से वैज्ञानिकों और सरकार के प्रयास आज पूरे होंगे। हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

23 Aug 202312:12:42 PM

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों कोे 17 महीन से नहीं मिला वेतन: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने ऐसा किया, उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

23 Aug 202312:02:53 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE Update: विक्रम साराभाई के बेटे ने कहा- आज बहुत बड़ा दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा- यह एक बड़ा दिन है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में हम गलतियों से सीखते हैं…यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि कोई भी चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर नहीं उतर सका है।

23 Aug 202311:59:45 AM

Chandrayaan-3 landing LIVE: दिल्ली में छात्रों ने लहराया तिरंगा, लगाए नारे

दिल्ली के मयूर विहार-3 में विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तिरंगा लहराया और नारे लगाए। उन्होंने संगीत वाद्ययंत्र भी बजाया। बता दें कि आज चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

23 Aug 202311:32:06 AM

Chandrayaan-3 Landing Site: चंद्रयान-3 कहां लैंड करेगा?

चंद्रयान-3 आज चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा। इस मिशन की सफलता भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बना देगी।

23 Aug 202311:29:18 AM

Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर सुनीता विलियम्स ने क्या कहा?

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने आशा जताई कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण करेगा, जिससे चंद्रमा की संरचना और इतिहास को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी।

23 Aug 202311:25:59 AM

Chandrayaan-3 के बाद ISRO का अगला मिशन क्या होगा?

चंद्रयान-3 के बाद इसरो कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम देगा। इसमें सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 मिशन, जलवायु अवलोकन उपग्रह इनसेट-3डीएस, अंतरिक्ष में मानव को भेजने का मिशन गगनयान शामिल है। आदित्य-एल-1 को जल्द लांच किया जाएगा।

23 Aug 202311:15:28 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन बोले- मील का पत्थर साबित होगा मिशन

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि हर कोई उत्सुकता से इस महान घटना का इंतजार कर रहा है। जहां तक ​​भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है। चंद्रमा की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इस मिशन के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे।

23 Aug 202311:11:56 AM

दिल्ली में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन

दिल्ली में जन कल्याण समिति, गणेश नगर द्वितीय द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शकरपुर में निर्मल साधना आश्रम में हवन किया गया।

23 Aug 202311:05:43 AM

Mission Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए कोलकाता में किया गया हवन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पाटुली उपनगरी बिजनेस एसोसिएशन द्वारा हवन का आयोजन किया गया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजा करने की खबरें सामने आ रही हैं।

23 Aug 202310:56:30 AM

Chandrayaan-3 की Soft landing के लिए बेहद अहम होंगे 17 मिनट

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया 19 मिनट में पूरी होगी, जिसमें से 17 मिनट बेहद अहम होंगे। इस दौरान लैंडर के इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा। सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही यह भी पतला लगाना होगा कि लैंडिंग स्थल पर गड्ढा या पहाड़ी तो नहीं है।

23 Aug 202310:53:17 AM

Mission Moon Landing LIVE: भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा कब की गई?

भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा 15 अगस्त, 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, जिसके बाद 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चांद के लिए उड़ान भरी।

23 Aug 202310:48:47 AM

Chandrayaan-3 Live Update: रूसी महावाणिज्य राजदूत ने कहा- हमें भी रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार है

चंद्रयान-3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलायेविच अवदीव ने कहा- आज चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। भारत में हर कोई ऐसा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी को बहुत उम्मीदें हैं और मैं भी चंद्रमा की सतह पर रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहा हूं…”

23 Aug 202310:46:00 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- वैज्ञानिकों को प्रणाम

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं। पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।

23 Aug 202310:42:16 AM

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ममता ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

23 Aug 202310:40:18 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया हवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-हवन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

23 Aug 202310:38:04 AM

Chandrayaan 3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ में की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

23 Aug 202310:36:23 AM

Chandrayaan 3 landing live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में किया गया विशेष गंगा पूजन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया।

23 Aug 202310:33:09 AM

Mission Moon Landing LIVE Updates: मुरादाबाद में छात्रा ने अपने चेहरे को रंगा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने चेहरे को रंग लिया और पोस्टर प्रदर्शित किए। चंद्रयान की लैंडिंग आज शाम छह बजकर चार मिनट पर होगी।

23 Aug 202310:28:18 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: AAP प्रवक्ता ने कहा- चंद्रयान-3 की लैंडिंग हमारे लिए गर्व का पल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मैं हमारे इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को सलाम करती हूं। यहां तक पहुंचना हमारे लिए बहुत गर्व का पल है।

23 Aug 202310:20:26 AM

Chandrayaan-3 LIVE: पुजारियों ने अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर की प्रार्थना

तमिलनाडु में रामेश्वरम अग्नि तीर्थम पुजारी कल्याण संघ के पुजारी ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर प्रार्थना किया। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

23 Aug 202310:08:19 AM

Mission Moon Landing Live: चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी, बोले कांग्रेस नेता उदित राज

चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग हो, ताकि इसे लॉन्च करने का उद्देश्य पूरा हो सके…हमारे वैज्ञानिकों ने इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कड़ी मेहनत की है. ।”

23 Aug 202310:06:03 AM

Chandrayaan 3 Landing Live Location: चंद्रयान-3 इस समय कहां है?

चंद्रयान-3 इस समय चंद्रमा के सबसे करीबी कक्षा में है। चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। तब से लेकर अबतक यह छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को अपनी कक्षा में बदलाव किया है। 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूलऔर लैंडर माड्यूल अलग हो गए। इसके बाद लैंडर माड्यूल चांद की सतह की ओर बढ़ा। इसके बाद 18 और 19 अगस्त को डीबूस्टिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से युक्त लैंडर माड्यूल चांद के सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा।

23 Aug 202310:01:25 AM

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसकी गति को कम करने की है। अगर गति को कम नहीं किया गया तो क्रैश लैंडिंग होने की संभावना अधिक है।

23 Aug 20239:58:20 AM

Where to Watch Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कहां-कहां देख सकते हैं?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, डीडी नेशनल और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण लोग देख सकते हैं।

23 Aug 20239:54:56 AM

Mission Moon Landing LIVE: इसरो ने कहा- हम होंगे कामयाब

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर लैंड करेगा। इसरो ने पूरा विश्वास जताया है कि हम कामयाब होंगे। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होगी।

23 Aug 20239:52:11 AM

Chandrayaan-3 Launch Date And Time

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह आज यानी 23 अगस्त के चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

23 Aug 20239:50:27 AM

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में किया गय हवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में साधुओं ने हवन किया। चंद्रयान आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा।

23 Aug 20239:47:26 AM

Chandrayaan-3 Moon Landing Live: जम्मू में छात्रों ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

जम्मू में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया और गाने गाए। चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर लैंड करेगा।

23 Aug 20239:39:43 AM

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: नृत्यांगना पूजा हिरवाडे ने चंद्रयान गान पर किया भरतनाट्यम

महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना पूजा हिरवाडे ने नमो नमो भारताम्बे और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। चंद्रयान-3 आज शाम लगभग 6.04 बजे चांद पर लैंड करेंगा।

23 Aug 20239:34:39 AM

Chandrayaan 3 landing: बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने छतरपुर के बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। एक श्रद्धालु राजीव शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आए हैं। वहीं, एक अन्य भक्त मयंक साहू ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के लिए यहां विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

23 Aug 20239:28:22 AM

Chandrayaan 3 LIVE: इसरो ने चंद्रयान-2 को कब लॉन्च किया?

इसरो ने आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया था। 20 अगस्त 2019 को इसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया।

23 Aug 20239:24:59 AM

Chandrayaan 3 Moon Landing: वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखेंगे पीएम मोदी

Chandrayaan-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर लैंड करेगा। पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली लैंडिंग को देखेंगे।

23 Aug 20239:11:52 AM

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के घर पर की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा रहे इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता-पिता ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन की सफल लैंडिंग के लिए बिहार के गया में अपने घर पर प्रार्थना की।

23 Aug 20239:04:22 AM

Chandrayaan 3 Landing: इसरो के पूर्व निदेशक बोले- हम बहुत बेहतर करेंगे

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों की तरह मुझे भी पूरा भरोसा है कि हम बहुत बेहतर करेंगे, क्योंकि चंद्रयान-2 की तुलना में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं…बहुत सारे एल्गोरिदम बदल दिया गया है। लैंडिंग क्षेत्र 2.5 किमी से बढ़ाकर 4 किमी कर दिया गया है।

23 Aug 20238:55:42 AM

Chandrayaan 3 Live Streaming: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को आज शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसरो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

23 Aug 20238:51:26 AM

Chandrayaan 3 Budget: इसरो के मिशन चंद्रयान-3 का बजट कितना है?

इसरो के मिशन चंद्रयान-3 का बजट करीब 615 करोड़ रुपये है। चंद्रयान-2 का बजट 960 करोड़ रुपये था। अगर इसरो के मून मिशन की तुलना चीन और अमेरिका से की जाए तो यह काफी सस्ता है।

23 Aug 20238:29:38 AM

Chandrayaan 3 Landing Live Update Today: खगोलशास्त्री आरसी कपूर बोले- हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे

चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री, प्रोफेसर, डॉ. आरसी कपूर कहते हैं- दुनिया और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान पर नजर रख रही हैं। इसरो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। हमें उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे…इसके साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली चौथी एजेंसी बन जाएगी।

23 Aug 20238:24:24 AM

Chandrayaan 3 LIVE: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भक्तों ने महाकाल से की प्रार्थना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल आरती के दौरान भक्तों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

23 Aug 20238:21:15 AM

Chandrayaan 3 LIVE: चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला चौथा देश बनेगा भारत

चंद्रयान-3 पर न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी व्यापारी संदीप डागा ने कहा कि भारत चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। इससे पहले केवल तीन देशों ने ऐसा किया है। वास्तव में, हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर उतारने वाले पहले देश होंगे।

23 Aug 20238:15:49 AM

Chandrayaan 3 landing LIVE: सुदर्शन पटनायक की टीम ने रेत पर बनाया चंद्रयान-3

रेत आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर रेत से चंद्रयान-3 बनाया है। इसके साथ ही, उन्होंने इस पर जय हो और ऑल द बेस्ट चंद्रयान भी लिखा है।

23 Aug 20238:12:45 AM

Chandrayaan 3 landing time: चांद पर कब लैंड करेगा विक्रम लैंडर?

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। इस मिशन पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

23 Aug 20238:08:40 AM

Chandrayaan 3 Vikram Lander: विक्रम लैंडर की लैंडिंग के पहले के 17 मिनट होंगे महत्वपूर्ण

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचने के लिए तैयार है। वहीं, वैज्ञानिकों ने बताया कि लैंडिंग से पहले के 17 मिनट बेहद महत्वपूर्ण है।

23 Aug 20238:04:51 AM

Chandrayaan 3 Live Update: कोयंबटूर के कलाकार ने सोने से तैयार किया चंद्रयान-3

कोयंबटूर के एक कलाकार ने सोने से 1.5 इंच लंबा चंद्रयान-3 तैयार किया है। इसमें चार ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 48 घंटे लगे।

23 Aug 20237:59:58 AM

Chandrayaan 3 Landing Live: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दशाश्वमेधघाट पर की गई आरती

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देश में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी में दशाश्वमेधघाट पर मां गंगा की आरती की गई। अस्सी घाट पर लोगों ने 1001 दीप प्रज्वलित कर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मां गंगा और भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ से प्रार्थना की।

23 Aug 20237:48:09 AM

Chandrayaan 3 Live Tracker: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव कैसे देखें?

Chandrayana-3 की लैंडिंग को हम इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, इसे डीडी नेशनल और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है।

23 Aug 20237:40:21 AM

Chandrayaan 3 Landing Live: दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

23 Aug 20237:33:17 AM

Chandrayaan 3 Landing Date and Time: चंद्रायन-3 कब लैंड होगा?

चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड होगा। इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

23 Aug 20237:30:57 AM

Chandrayaan-3 Kab Launch Hua

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया।