Uncategorized

चन्दौली I गली में गंदा पानी बहने को लेकर नाराजगी


सकलडीहा। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर गांव में साफ सफाई कार्य बाधित पड़ा हुआ है। जिसके कारण जगह जगह कूड़ा करकट का अम्बार लगा हुआ है। रविवार को सुबह भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी गंदगी देख अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताया। फोन कर समस्या दूर करने का बताया। कस्बा से लेकर गांव गांव में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कार्य डंप पड़ा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को गंदगी के अम्बार से सुबह शाम जूझना पड़ रहा है। रविवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी अम्बेडकर बस्ती में ग्रामीणों की समस्या देख नाराजगी जताया। फोन पर विभागीय अधिकारियों को सूचित करते हुए गांवो में साफ सफाई अभियान चलाने व टूटी नाला की मरम्मत कराने को बताया। इस बाबत एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को साफ सफाई का निर्देश दिया गया है। शिकायत पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, मंटू पांडेय, रिंकू पांडेय, कुलदीप चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।