पटना

छपरा सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर से 19 बाल कैदी फरार


छपरा। कोरोना पॉजिटव पाए गए बाल कैदियों में 19 लोग पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधन को चमका देकर फरार हो गए। बाल कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद एक तरफ पुलिस तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार छपरा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 38 बाल कैदियों को भर्ती किया गया था। जांच में ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार को इनमें से 19 कैदी फरार हो गए। जब कोरोना पॉजिटिव इन कैदियों की गिनती होने लगी तो 19 कैदियों के भागने का खुलासा हुआ। जिसके बाद सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में हड़कंप मच गया।

अब पुलिस जहां बाल कैदियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है वहीं स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान की जाएगी। उसके बाद उन्हें भी आइसोलेट किया जाएगा। इससे पहले मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार हो जाने की खबर सामने आई थी।