Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जयराम ठाकुर ने कुल देवता का अशीर्वाद लेकर भरा नामांकन,


मंडी, । Himachal Election 2022, Jairam Thakur Nomination, हिमाचल प्रदेश भाजपा ने टिकट तय कर दिए हैं। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने सराज से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल देवता देव विष्णु मतलोडा के मंदिर में पहुंचे व पूजा अर्चना की। इसके बाद कुथाह में सभा स्थल में आने से पहले देव तुंगासी व देवी महामाया के मंदिर में भी आशीर्वाद लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा लोकतंत्र के महापर्व में प्रवेश कर चुके हैं। 25 साल पूरे करने के बाद फिर जनता का आशीर्वाद मांगने आया हूं।

jagran

एक लंबा सफर एक नहीं अनेक मंजिल हासिल करने के लिए रहा है। इस यात्रा के लिए सभी साथियों का आभार है। कई बार सोचता हूं कहां से चला, कहां पहुंच गया। एक समय ऐसा था लोग साथ चलने से डरते थे। 1993 के चुनाव में 60 पोलिंग स्टेशन थे। कई जगह पोलिंग एजेंट नहीं मिले थे। मंजिल कांटों भरी थी। हिम्मत नहीं हारी साथी जुड़े और आज यहां तक पहुंचे। पहाड़ चढ़े उतरे लेकिन हिम्मत नहीं हारी। आज भी साथी चट्टान की तरह खड़े हैं। आज भी पहाड़ चढ़ने में सक्षम हूं।

jagran

पीएम मोदी जिस दौर से गुजरे मैं भी गुजरा

सफर में कई नाजुक दौरे आए, साथी हौसला बढ़ाते रहे। हिम्मत से आगे बढ़े तो जिला व प्रदेश में साथी मिलते गए। असली हिम्मत सराज की जनता ने दी। क्षेत्र के देवी देवताओं का कठिन स्थिति में साथ मिलता रहा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा आशीर्वाद मिला। पीएम मोदी जिस दौर से गुजरे वैसे मैं भी गुजरा हूं। भाजपा मंडल अध्यक्ष से शुरुआत की। सब सहज रूप से नहीं हुआ। इसके लिए ऊर्जा सराज की जनता से मिली।

 

अमित शाह ने बड़ा आदमी बनाने की बात कही, जो सच हुई

2007 के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला तो डराया गया कि अध्यक्ष चुनाव हार जाता है। जनता के सहयोग से चुनाव जीता। अध्यक्ष के हारने का रिवाज बदला। मंत्री बना तो बड़े मार्जिन से चुनाव जीता। पिछले चुनाव में मुझे पार्टी आफिस से फोन आ गया कि दो दिन बाद अमित शाह की सभा होगी। एक दिन में तैयारी की। अमित शाह ने बड़ा दायित्व देने की बात कही। बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी वह सच साबित हुई। आज प्रत्याशी के रूप में आया हूं। एक सराजी को बतौर मुख्यमंत्री नामांकन करने का मौका मिला।

सराज की जिम्‍मेदारी आप पर

मुख्‍यमंत्री ने कहा सराज की सारी जिम्मेदारी आप पर है मैं प्रदेश के हर हलके में जाऊंगा। लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। कई लोग बातें करते हैं कि ज्यादा काम करना अच्छा नहीं होता, मेरी ऐसी सोच नहीं है। सड़कों का जाल बिछाया।अवसर मिलता रहेगा तो जनता की पाई पाई चुकता करके जाऊंगा। पहले हर चुनाव में घर घर जाता था,इस बार यह संभव नहीं है। कोई विरोधियों के बहकावे में न आए। कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं रिवाज बदलने की शुरुआत सराज से शुरू है। छोटे लोग अब बड़े काम करके दिखाएंगे।