पटना

जिला प्रशासन ने की कोरोना से मृत 32 लोगों के आश्रितों को विधवा पेंशन की स्वीकृति प्रदान


खगड़िया (आससे)। खगड़िया जिले में अब तक कुल 65 लोगों की मृत्यु अद्यतन उपलब्ध सूचनानुसार कोरोना संक्रमण से हुई है, जिनमें कुछ लोगों की मृत्यु खगड़िया जिला में, शेष की अन्य जिलों में हुई है। मृत्यु के असमय शिकार हुए इन 65 लोगों में 38 पुरुष शामिल हैं।

जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देशानुसार आज सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा  मृत पुरुषों  की विधवाओं को विधवा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी उपनिदेशक सह वरीय उप समाहर्ता टेशलाल सिंह ने बताया कि जिले में कोविड से असामयिक मृत्यु के शिकार हुए 38 पुरुषों की विधवाओं में से 32 विधवाओं को विधवा पेंशन संस्वीकृत किया जा चुका है। शेष 6 विधवाओं को विधवा पेंशन की  स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। इनमें अलौली प्रखंड में 4, खगड़िया में 2, मानसी में 3, चौथम में 3, बेलदौर में 8, गोगरी में 9 एवं परबत्ता में 3 विधवाओं को विधवा पेंशन की स्वीकृति दी गई है।

विधवा पेंशन स्वीकृति वाले लाभुकों में मीरा देवी, गीता देवी, राधा देवी, मंजू देवी, शोभा देवी, नमिता देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, सुशीला देवी, कैली देवी, मंजू देवी, सीता देवी, सरिता देवी, सिंकी देवी, नीतू देवी, पार्वती देवी, नीरज देवी आदि शामिल हैं। मानसी में राजकुमारी देवी को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृत किया गया है, क्योंकि इनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।