News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

त्रिपुरा: 50वें स्थापना दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों दी शुभकामनाएं,


नई दिल्ली, : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि त्रिपुरा में बिप्लब देब सरकार ने ‘शांति और स्थिरता’ सुनिश्चित करने की दिशा में बहुत काम किया है। राज्य के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बिप्लब देब के डबल इंजन विकास के परिणाम दिखने लगे हैं।

अमित शाह में पीएम मोदी को उनके विजन के लिए बधाई दी। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री के पास त्रिपुरा के लिए अगले 25 वर्षों के लिए दृष्टिकोण है। यह विजन एक पुस्तिका मात्र नहीं हैं, बल्कि ये प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं के बारे में है। इसमें युवाओं के सपनों को साकार करने का दृष्टिकोण है।

इस दौरान अमित शाह ने राज्य में ढाई दशकों तक सत्ता में रही कम्युनिस्ट पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी की सत्ता ने प्रदेश को अंधकार में धकेलने का काम किया। लेकिन मुख्यमंत्री बिप्लब देब और उपमुख्यमंत्री ने यहां शांति और स्थिरता स्थापित की है। पहले प्रदेश में जघन्य अपराधों की संख्या बहुत अधिक थी, लेकिन अब इसमें करीब 26 फीसदी की भारी कमी आई है। यह उपलब्धि शायद ही किसी राज्य ने हासिल की हो।

केंद्र सरकार की महत्वाकंक्षी योजनाओं के बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच की दूरी कम कर दी है। यही कारण है कि उन्होंने आठ राज्यों का नाम अष्टलक्ष्मी रखा है। सात ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा ‘आत्मनिर्भर’ बनने की राह पर है। यहां के लिए सड़क और रेल यातायात सुनिश्चित करने का काम पाइपलाइन में है।