Latest News नयी दिल्ली

दिल्ली के रोजगार विभाग में 84 प्रतिशत पद रिक्त : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा दिल्ली के सीएम अगले विधानसभा चुनाव के लिए, उत्तराखंड में अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए 6 गांरटी कार्यक्रमों को लागू करने के झूठे वायदे कर उत्तराखंडवासियों को दिल्लीवालों की तरह धोखा देने की आधारशिला रख रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रविवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में वादा किया कि राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। सरकार बनने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य वादे भी किए।

इन सभी वादों को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया सीएम केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।