पटना

‘द फायर ऑफ मुंगेर’ फिल्म से जगी मुंगेर की आस


राजन निभायेंगे हीरो की भूमिका

मुंगेर (आससे)। बॉलीवुड में 25 वर्षो से म्यूजिक डायरेक्टर के रुप में  फि़ल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके अखिलेश कुमार का मुंगेर के प्रति मातृभूमि प्रेम जाग उठा हैं। क्योंकि लोकसभा क्षेत्र मुंगेर से कुमार का गहरा नाता रहा है। मुंगेर प्राकृतिक मनमोहक छठा, गंगा की कलकल बहती धारा तट पर बसा पौराणिक शहर मुंगेर। कई इतिहास अपने गर्भ में समेट रखा हैं। अंग क्षेत्र की सोंधी खुशबू से भरा थीम जो हिंदी फिल्म ‘द फायर ऑफ मुंगेर’ के कलाप्रेमी को देखने जल्द ही मिलेगा।

हीरो राजन ने कहा यह महज संयोग है कि इस कोरोना काल और लॉकडाउन की संकट की घड़ी में एक संकट मोचन बन कर अखिलेश कुमार मुंगेर आए और उन्होंने निर्माता राजन कुमार के बड़े भाई के तौर पर कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस फि़ल्म के लिए वह गाने कम्पोज़ करेंगे। जिसका स्क्रीनप्ले शानदार है। सारी बातें तय होने के बाद अखिलेश कुमार ने अपनी सहमति दे दी। खास जगह मुकेशानंद महाराज के आश्रम में उन्होंने यह अनुबंध साइन किया। इस मौके पर हीरो राजन कुमार, मुकेशानंद महाराज जी, अखिलेश कुमार, अभय पाल, मनोज पासवान, अभय कुमार इत्यादि मौजूद थे।

अखिलेश कुमार गंगा किनारे प्यार पुकारे सहित बहुत सारी फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं। अखिलेश कुमार मुंगेर (लखीसराय) के ही रहने वाले हैं, इसलिए ‘द फायर ऑफ मुंगेर’ की कहानी से वह खुद को भलीभांति कनेक्ट कर पाएंगे। पिछले 25 वर्षोँ से फि़ल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे अखिलेश कुमार शान, अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम, सुरेश वाडेकर, कविता कृष्णमूर्ति, अल्का याग्निक जैसे सिंगर्स के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें कई पुरुस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

श्री कुमार ने आगे बताया कि फि़ल्म ‘द फायर ऑफ मुंगेर’ कुल 6 गानों से लबरेज़ होगी। जिसमें टाइटल सांग को खास तौर पर रैप के स्टाइल में लाया जाएगा। मसाला फिल्मों की तरह इस मूवी में भी एक आइटम सॉन्ग होगा तो वहीं एक रोमांटिक गाना भी होगा। कुछ सिचुएशनल सांग्स होंगे। मुंगेर को दर्शाते हुए भी गाने होंगे।

अखिलेश कुमार ने बताया कि वह राजन कुमार की इस रियलिस्टिक फि़ल्म की थ्रिलर स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं जो बेहद रोचक व रोमांचक है। उनका अब तक 25 वर्षो का जो अनुभव है वह उसकी रौशनी में इसका संगीत तैयार करेंगे।

इस कोरोना काल मे ऐसी फिल्म के लिए अपने पैतृक गांव में काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। वह यूथ को ध्यान में रखते हुए और राजन कुमार के फैन्स की पसंद का ख्याल रखते हुए गाने कम्पोज़ करेंगे और इसके लिए भरपूर समय देंगे।