News TOP STORIES उत्तर प्रदेश प्रयागराज लखनऊ

निषाद परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- बस उद्योगपतियों का ध्यान रख रही सरकार


नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची और सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बेकसूर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है और नदियों का भी भला नहीं हो रहा है। कानून का दुरुपयोग करके लोगों को काम करने से भी रोका जाता है और उद्योगपतियों का ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत तकलीफ हुई ये जानकर कि आप निषादजनों को पुलिस ने पीटा आपकी नावें तोड़ दी गईं। कांग्रेस की सरकार आते ही नाविकों को उनका अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मसले को सड़क से संसद तक उठाएंगी। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा पीछे नहीं हटेंगी। प्रियंका ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार निषाद समुदाय को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती है।

कांग्रेस की सरकार बनने पर नाविकों को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले मिलती रही हैं। दोपहर में करीब सवा दो बजे प्रियंका गांधी वाड्रा बसवार गांव से वापस रवाना हो गईं। उनके पैतृक आवास आनंद भवन स्थित स्‍वराज भवन में जाने की भी संभावना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में कहा कि मां गंगा ने फिर बुलाया है और उनकी पुकार पर यमुना किनारे आना पड़ा।

भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नाम पर वह निषाद समुदाय को गुमराह कर रही है। कांग्रेस की सरकार आते ही नाविकों को उनका अधिकार दिया जाएगा। प्रियंका के प्रयागराज दौरे पर यूपी के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश में और खासकर यूपी के संदर्भ में कुछ ऐसे नेता हैं, जो चुनाव के समय पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकलते हैं। शिगूफा छोड़ते हैं और चर्चा में बने रहने के लिए ट्वीटर पर काम करते हैं। वे धरातल से वाकिफ नहीं होते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहते हैं कि योगीजी की सरकार में प्रयागराज धार्मिक पर्यटन का केंद्र बना है। तमाम जगह विकास कार्य हुए हैं। नाविकों को भी रोजगार मिला है। उनके लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं, लेकिन इन लोगों (विपक्षियों) से यह देखा नहीं जा रहा है।