पटना

पटना: जीविका दीदियों ने बनाये डेढ करोड से अधिक मास्क : श्रवण


(आज समाचार सेवा)

पटना। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना काल में जीविका दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण किया जा रहा है। जीविका दीदियों द्वारा मास्क निर्माण की चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण का प्रसार बड़ी तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क की मांग काफी अधिक है। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार सरकार की ओर से निःशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों के 897 केन्द्रों पर मास्क का निर्माण जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

मंत्र्री् ने बताया कि मास्क निर्माण में 897 केन्द्रों पर 25 हजार 523 स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदियों द्वारा अबतक लगभग 1 करोड़ 57 लाख मास्क का निर्माण किया जा चुका है जिसमें से पंचायती राज संस्थाओं को अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक मास्क की आपूर्ति की जा चुकी है। उन्ह्होनेे बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर जीविका दीदीयाँ अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन कर रही हैं, इससे न सिर्फ मास्क की बढ़ती माँग को पूरा किया जा रहा है, बल्कि जीविका दीदियों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है।

जिलावार मास्क निर्माण की चर्चा करते हुए उन्हहोने बताया कि पंचायती राज संस्थानों से सभी 38 जिलों को मिलाकर अब तक 5 करोड़ 44 लाख 7 हजार 786 मास्क की मांग जीविका से की गयी है जिसके विरूद्ध अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख से अधिक मास्क की आपूर्ति इन पंचायती राज संस्थाओं को की जा चुकी है तथा स्टॉक में लगभग 35 लाख मास्क उपलब्ध हैं। मंत्री श्री कुमार ने बताया कि बॉका जिला में 19 लाख 66 हजार, पूर्वी चम्पारण में 12 लाख 93 हजार, जमुई जिला में  8 लाख 4 हजार, कटिहार जिला में 7 लाख 29 हजार, पश्चिम चंपारण में 7 लाख 6 हजार, गया जिला में 7 लाख 44 हजार, रोहतास में 6 लाख 82 हजार, सहरसा में 6 लाख 57 हजार, भागलपुर में 4 लाख 57 हजार, पटना में 2 लाख 21 हजार, मुजफ्फरपुर में 4 लाख 51 हजार, मुंगेर में 5 लाख 52 हजार, दरभंगा में 5 लाख 10 हजार, जहानाबाद में 6 लाख 36 हजार, समस्तीपुर में 3 लाख 46 हजार मास्क का निर्माण हुआ है। मंत्री ने बताया कि जीविका दीदियाँ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता लाने हेतु भी अपने स्तर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।