पटना

पटना: तीन प्रमंडल में नये आरडीडीई, 10 जिले में डीईओ की तैनाती


शिक्षा विभाग के दो दर्जन अधिकारी इधर से उधर

(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। शिक्षा विभाग के दो दर्जन अधिकारी इधर से उधर किये गये हैं। तीन प्रमंडल में नये क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं 10 जिले में नये जिला शिक्षा पदाधिकारी तैनात किये गये हैं।

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में पदस्थापित संगीता सिन्हा को पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र का निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में पदस्थापित सुनयना कुमारी को पटना प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद्र को मगध प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तथा बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के महाप्रबंधक विद्यासागर सिंह को मुंगेर प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक बनाये गये हैं।

सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी सचिंद्र कुमार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में पदस्थापित किया गया है। शोध एवं प्रशिक्षण के उपनिदेशक अहसन भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी, रवि कुमार सिंह शोध एवं प्रशिक्षण में उपनिदेशक, बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता कटिहार के ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह बांका के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, नवादा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शर्मिला राय बेगूसराय की जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीवान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता सुमन बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड में परीक्षा नियंत्रक, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन शर्मा, कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवनाथ रजक पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी, विनोद कुमार शर्मा मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा कार्यालय में अवकाशरक्षित पदाधिकारी, अरवल के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी असगर आलम खां गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जन शिक्षा के सहायक निदेशक योगेश कुमार पश्चिम चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दरभंगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार देव ‘कन्हैया’  पश्चिम चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पश्चिम चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहनवाज जन शिक्षा के सहायक निदेशक बनाये गये हैं। शिवहर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार पासवान बिहार मुक्त शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में पदस्थापित किये गये हैं।