पटना

पटना: राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दिये दो लाख


पटना (आससे)। राज्यपाल फागू चौहान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार के लिए २,०१,००० (दो लाख एक हजार) रुपये की समर्पण राशि का चेक प्रदान किया। राज्यपाल से यह चेक विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. आर. एन. सिंह ने प्राप्त किया जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान की बिहार राज्य समर्पण निधि-संग्रह समिति के अध्यक्ष भी हैं।

उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नागेन्द्र जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (बिहार-झारखंड) के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान की बिहार राज्य समर्पण निधि संग्रह समिति के मंत्री डा. मोहन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक (दक्षिण बिहार) राणा प्रताप तथा विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार-झारखंड) केशव राजू भी उपस्थित थे।