पटना

पटना: शहीद पुलिसकर्मी दिनेश राम को दी गयी सलामी


सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

(आज समाचार सेवा)

पटना। सीतामढी मे शराब माफियो की गोली के शिकार हुए पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश राम को उनके मोतीहारी के लखौरा गांव मे एसपी मोतीहारी द्वारा सलामी दी गयी और पूरे सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया।

राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय दिनेश राम के आश्रितो को अन्य सेवांत लाभ के अलावा १० लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं विशेष पेशन हेतु त्वरित कारवाही की जा रही है। इसके अलावे अनुसूचित, जन जाति अधिनियम के तहत देय अनुदान राशि के भुगतान हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को मुआवजा हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा दी जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में मेजरगज थाना कांड संख्या ३४/२१ के अन्तर्गत धारा ३२४, ३२६, ३०७, ३०२, ३५३, १२०बी एवं २७ आम्र्स एक्ट तथा ३२भी भीए अनु.जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम  के तहत प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रंजन सिंह, मुकुल सिंह और अभिषेक सिह एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया है। तीनो अभियुक्तो को विस्तृत अपराधिक इतिहास है। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्यवाही के तत्काल ही अपराधी मुकुल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

वहीं घटना स्थल से तीन चार किलो मीटर दूर अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारा हुआ अपराधी रंजन सिंह मृत पाया गया। जिसके पास एक खाली खोखा एवं जिन्दा कारतूस पाया गया है। वही तीसरे अभियुक्त अभिषेक सिंह को भी बाद मे गिरफ्तार कर लिया गया  जिसके निशानदेही पर मृतक पुअनि दिनेश राम का पिस्टल बरामद कर लिया गया है।