पटना

पटना: सनातन संस्कृति से परिचित करोयगी चंपारण पदयात्रा : जायसवाल


      • एक मई को केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल करेंगे पदयात्रा

      • पदयात्रा में होगी वृंदावन के गौरव की पुनर्बहाली की मांग

पटना (आससे)। एक मई को चंपारण पर यात्रा देश की सनातन संस्कृति और आत्मनिर्भरता से परिचित करायेगी। चंपारण पद यात्रा को लेकर रविवार को ये बातें भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहीं। चंपारण में केन्द्रीय कला-संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल की पद यात्रा होगी। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि अगले वर्ष २०२२ में देश की आजादी के ७५ वर्ष पूरे होने वाले हैं।

इस उपलक्ष्य में नमो ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आगाज किया था। भारत की स्वतंत्रता की ७५वीं वर्षगांठ मनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कार्यक्रमों की शृखंला बनायी है। इसके तहत ७५ हफ्तों तक जनभागीदारी की भावना के साथ जनोत्सव के तौर पर मनाया जायेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस कड़ी में एक मई को केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल चंपारण आ रहे हैं।

हालांकि, यह कार्यक्रम १० अप्रैल को होना था, किन्तु कोरोना को लेकर इसकी तारीख बदल गयी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी के सत्याग्रह और कम्रभूमि के तौर पर चंपारण का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान है। बापू के आगमन के पश्चात कुमारवाहा में गांधी सेवा संस्थान का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था।

बापू की इन्हीं यादों को जीवंत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता चंपारण के सामाजिक, सांगठनिक व आम लोग वृंदावन-से-बेतिया-मैनाटांड रोड से तिरहुतिया, अवरैया चौक होते हुए बेतिया राज कचहरी तक पदयात्रा करेगी। फिर वहां एक आमसभा होगी। सभा में वृंदावन के गौरव की पुनर्बहाली की मांग होगी।