पटना

पटना: सभी अनुमंडलों में खुलेंगे ५० बेड का वृद्धाश्रम : मदन


(आज समाचार सेवा)

पटना। राजद की नीतू कुमारी के तारांकित प्रश्न के जवाब में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि फिलवक्त पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सासाराम एवं पश्चिम चंपारण में वृद्धाश्रम का संचालन हो रहा है। अब सरकार राज्य के हर अनुमंडल में चरणवद्ध तरीके से ५० बेड वाला वृद्घाश्रम खोला जायेगा। उन्हांने बताया कि अब तक वृद्धाश्रम क संचालन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से हो रहा था अब इसका संचालन सात निश्चय पार्ट टू  के तहत नगर विकास एवं आवास करेगी।

उमाकांत सिंह के सवाल के जवाब में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि चनपटिया में ने सिरे से एक बार फिर निबंधन कार्यालय खोला जायेगा। रश्मि वर्मा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में बानिकाओं की संख्या अधिक होने पर अलग महाविद्यालय खोलने पर सरकार विचार करेगी।

भाजपा के संजय सरावगी के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री विजय कुमार ने कहा कि ललित नारायण मिथिla विश्वविद्यालय में एक ही व्यक्ति दो पदों पर कार्यरत हैं। जा गलत है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वहां वित्तीय अनियमितत नहीं हो सकती। कुलाधिपति से दोनों पद के लिए अलग-अलग नियुक्तियां करने के लिए विभाग सिफारिश करेगा।