पटना

पटना: हम की नयी कार्यकारिणी का गठन, वैश्यंत्री फिर बने प्रदेश अध्यक्ष


पटना (आससे)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में पार्टी की राज्य परिषद एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक उनके आवास १२ एम स्ट्रैंउ रोड में संपन्न हुई।

बैठक में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष २ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ५ उपाध्यक्ष २५ महासचिव ४० सचिव पद के लिए निर्वाचित पदाधिकारी डा. विमल कुमार मिश्रा, डा. आनंद वर्धन, मधुप कुमार जयसवाल की मौजूदगी में निर्वाचित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. संतोष कुमार सुमन ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के लिए नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को डेलीगेट सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर निर्विरोध निर्वाचित किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री को दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री के अलावा प्रफुल्ल मांझी (सिकंदरा विधायक) एवं प्रफुल्ल चंद्र को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रत्नेश पटेल साधना देवी, इकरामुल हक को उपाध्यक्ष महासचिव रामविलास प्रसाद, महेंद्र सदा, पप्पू कुमार, पूनम पासवान, सुरेश प्रसाद, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद सिंह उर्फ चंद्रभूषण कुशवाहा, श्रीमती हेमलता पासवान, मोहम्मद शमीम मंसूरी, सीताराम यादव, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, मुकश चंद्र, धर्मेन्द्र कुमार, नितीन कुमार दांगी, अशोक कुमार रजक, प्रदेश सचिव प्रणव परिमल अनिल कुमार रजक जितेंद्र ज्योति उर्फ कन्हैया यादव द्वारिका पासवान बसंत कुमार गुप्ता रामनिवास प्रसाद आकाश कुमार मोहम्मद हजरत आलम मोहनिया छोटे लाल यादव शारदा मांझी मोहम्मद सरफुद्दीन अनिल कुमार रोकेश कुमार को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।

रघुवीर मोची को प्रदेश कोषाध्यक्ष राम विलास प्रसाद को पदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता, विजय यादव को प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रदेश सचिव मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा. संतोष कुमार सुमन ने उपस्थित सभी सदस्यों से पार्टी की मजबूती और सरकार में पार्टी की महत्वपूर्ण जवाबदेही प्राप्त होने पर अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी ताकत आप है आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के कारण ही पार्टी आज मजबूत हुई है। श्री मांझी ने कहा जल्द ही हम पंचायत से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और हम एक बड़ी सभा दिल्ली के तालकटोरा और पटना के गांधी मैदान में भी कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में पार्टी के वरिश्ठ नेता डा. अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, डा. दानिश रिजवान, ई. देवेंद्र मांझी राजेंद्र यादव, डाक्टर सिबगतुल्लाह उर्फ टूटू खान असद परवेज हरेंद्र सिंह तौसीफ उररहमान नंदलाल मांझी, शंकर मांझी, गीता पासवान, रिवंद्र शास्त्री शैलेश मिश्रा इत्यादि भी मौजूद थे।