पटना

पटना: 13 सीटों पर पुन: विधान परिषद चुनाव लड़ेगी भाजपा


      • पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन
      • संजय जायसवाल को दिया गया समझौते का जिम्मा

(आज समाचार सेवा)

पटना। विधान परिषद की जीती हुई १३ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी पुन: चुनाव लड़ेगी। पार्टी मुख्यालय में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी में इसका स्पष्ट संकेत दे दिया है। जल्द ही विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा-जदयू की बैठक होगी। वैसे विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अगले हफ्ते एक बैइक हो चुकी है। आज की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने स्पष्टï कर दिया कि वह १३ सीटों पर विधान परिषद का चुनाव लड़ेगी।

जदयू के साथ समझौते का मुद्दा तय करने के लिए फिलहाल पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष संजय जायसवाल को यह महत्ती जिम्मेवारी सौंप दी है। उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिनों में ही जदयू भाजपा की इस मुद्दे पर समझौता बैठक होगी। अब विधान परिषद चुनाव को लेकर दावेदारों की निगाह दोनों दलों की होनेवाली संयुक्त बैठक पर टिकी है।

भाजपा की पार्टी मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक पार्टी अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के उपाध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, जनक राम, भीखू भाई दलसानिया, डा. राजेन्द्र गुप्ता और नवल किशोर यादव भी शामिल हुए।