पटना

पर्यटन सचिव ने राजगीर में बन रहे 8 सीटर रोपवे निर्माण कार्य का लिया जायजा


जल्द ही पर्यटकों के लिए चालू कर दिया जायेगा 8 सीटर रोपवे: प्रधान सचिव 

राजगीर (नालंदा) (आससे)। पर्यटन स्थल राजगीर में बन रहे बहुचर्चित 8 सीटर नए रोपवे का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है। इस निर्माण कार्य को लेकर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने अपने पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पर्यटन सचिव ने 8 सीटर रोपवे के तकनीकी मशीनों की रख-रखाव एवं एट सिटर केविन की विशेषताएं किया है और क्या-क्या त्रुटि रह गई है इसको लेकर उन्होंने एट सीटर रोपवे में बैठकर रिहर्सल किये।

पर्यटन सचिव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह 8 सीटर नये रोपवे यात्रियों के लिए पूरी सुरक्षित तरीके से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राइट्स कंपनी द्वारा निर्माण किया जा रहा यह रोपवे काफी अत्याधुनिक एवं मजबूत है। इसके निर्माण कार्य को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। सब ठीक-ठाक एवं संतोषजनक रहा तो जल्द ही पर्यटकों सहित आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एट सीटर मे क्या क्या तकनीकी विशेषताएं हैं इसको लेकर स्टेट कमिटी के इंजीनियर राजीव कुमार से इसकी विशेष जानकारी उन्होंने ली। पर्यटन सचिव ने कहा कि यात्रियों के जीवन का सवाल है, इसलिए पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित बनाया जा रहा है। आने से लेकर जाने तक में क्या-क्या कमियां रह गई है उसे जल्द ही ठीक-ठाक करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि अगर केविन बीच रास्ते में रुक जाती है तो जेनरेटर की बिजली सप्लाई से चलाएं जाएंगे साथ ही इसके अलावे अगर कहीं बीच में यात्रियों को निकालने की जरूरत पड़ी तो इसकी भी व्यवस्था किया गया है। कहने का मतलब है कि यात्रियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित रहेगा किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने यात्रियों को चढ़ने वाले रैम्प फर्ष की साफ सफाई करने को कहा है।

इसके अलावे जिस स्थान से यात्री 8 सीटर केवीन में बैठेंगे उसके आसपास लोगों को खड़े होने के लिए उस स्थान को उन्होने बारीकी से देखें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्थान के इर्द-गिर्द पाइप से ब्रेकेटिंग कर दिया जाए ताकि छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग नौजवान लोग कोई गिरे नहीं। उन्होंने कहा कि इस एट सीटर रोपवे को चालू करने से पहले हर एक चीजों पर बारीकी से तकनीकी जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि यह एट सीटर रोपवे का निर्माण पुराने रोपवे के बगल से बनाया गया है। जो रत्नागिरी पर स्थित विश्व शांति स्तूप पर पहुंच कर पर्यटक सहित आम लोग दर्शन आसानी से करेंगे। उन्होंने बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है ताकि जल्द ही इसके उद्घाटन किया जा सके।

आने वाले कुछ ही दिनों में परिवार के लोग एक साथ एट सीटर रोपवे पर बैठकर इस मनोरम पर्वत के जंगल के हसीन वादियों का मनोरंजन का लुफ्ट उठाएंगे। एट सिटर रोपवे को चालू हो जाने के बाद राजगीर के महत्व और बढ़ जाएगी और पर्यटकों सहित आने वाले लोगों की तादाद बढ़ जाएगी इसलिए रोपवे विशेष तकनीकी इंजीनियरों द्वारा देखरेख में बनाई गई है।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता श्री नौशाद अहमद, उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर श्री संजय कुमार सहित विभाग के कार्यपालक अभियंता, राइट्स के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।