Latest News नयी दिल्ली

पाकिस्तान से लड़ाई शुरू हुई तो क्या दिल्ली से पूछेंगे कि बम बनाया?’ केजरीवाल का केंद्र पर तंज


  • नई दिल्ली, । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन को खरीदने और उसे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो ऐसा ही है कि कल को पाकिस्तान हमला कर दे तो केंद्र सरकार कहे क्या दिल्ली ने न्यूक्लियर बम बनाया है? केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कोरोना से लड़ाई में अभी भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
केंद्र पर देरी करने का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कुछ गलतियां पहले की है जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के मुकाबले 6 महीने पीछे हो गए हैं। भारत ने दुनिया की सबसे अच्छी वैक्सीन बनाई लेकिन सही प्लानिंग नहीं की गई और उत्पादन नहीं बढ़ाया। भारत ने उसके वितरण और मास वैक्सीनेशन का प्लान नहीं किया जैसा कि दूसरे देशों ने किया।

केजरीवाल ने कहा कि आज अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल का उदाहरण देते हुए बताया कि इन देशों में काफी बड़ी आबादी को टीका दिया जा चुका है जिसके चलते वहां कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आई है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हम यहां तो पिछड़े ही हैं लेकिन अभी भी देश में कोरोना को लेकर सेंस ऑफ अर्जेंसी नहीं दिखाई दे रही है। केजरीवाल ने केंद्र पर वैक्सीन को अनुमति देने में देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि फाइजर, मॉडर्ना को 24 घंटे में अनुमति दी जा सकती है लेकिन क्यों नहीं दी जा रही?

केंद्र ने राज्यों पर डाल दी अपनी जिम्मेदारी- केजरीवाल

उन्होंने केंद्र पर पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने कह दिया कि राज्य सरकार खुद से वैक्सीन खरीद ले। राज्य सरकारों ने सबसे बात की लेकिन एक भी राज्य सरकार अतिरिक्त डोज नहीं दे पाई है।

केजरीवाल ने कहा “ये काम केंद्र सरकार का था लेकिन उसने राज्य सरकारों पर डाल दिया। राज्य सरकारें पूरा हाथ-पांव मार रही हैं। ग्लोबल टेंडर तक दे दिए गए। सारी कंपनियों से बात की। सारी कंपनियां हमसे बात करने से मना कर रही हैं।”