पटना

पुनपुन नदी में डूबने से महादलित महिला की मौत, नही मिला शव, घटनास्थल पर पहुंचे विधायक


      • जिलाधिकारी से एसडीआरएफ टीम भेज शव तलाशी की मांग की
      • पुनपुन प्रखंड के राजघाट नवादा के पास हुआ हादसा

फुलवारीशरीफ। शुक्रवार को पुनपुन प्रखंड के राजघाट नवादा के पास पुनपुन नदी में एक महादलित महिला की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों को मुताबिक नवादा निवासी 25 वर्षीय महिला रुबी देवी पति विशाल पासवान शौच के लिए नदी किनारे गई थी जहाँ पैर फिसलने से पुनपुन को तेज धारा में बह गई। इसकी जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वही परीजनो में रोना पीटना मच गया। उफनाई पुनपुन नदी में महिला की लाश नही निकाला जा सका।

वही घटना की जानकारी मिलने पर फुलवारी विधायक गोपाल रविदास घटना स्थल पहुँचे। विधायक ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगो ने बताया कि पुनपुन नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। महिला शौच के लिए नदी की ओर  गयी थी कि अचानक पैर फिसल गया। महिला नदी की तेज धारा की चपेट में आ गईं जिसके कारण बीच नदी चली गई और डूब गई। स्थानीय लोगो ने खाफी खोजबिन किया परंतु सफलता नही मिली। विधायक ने जिलाधिकारी व अंचलाधिकारी से बात कर लाश निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम की मांग किया है। जिसमे अधिकारियों ने शनिवार सुबह आपदा की टीम भेजने की बात कही है।

वही दूसरी तरफ फुलवारी विधानसभा के पुनपुन प्रखंड के बेहरावां चक में एक महादलित महिला भोला मांझी की पत्नी(62) की मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर विधायक गोपल रविदास पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आर्थिक मदद कर दुःख व्यक्त किया। विधायक के साथ घटना स्थल बेहरावा मुखिया जय प्रकाश पासवान, भाकपा माले नेता मोहन प्रसाद, राकेश माँझी, आंनदी पासवान,विधायक प्रतिनिधि संजय रविदास, उमेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।