पटना

बगहा: जिला जदयू ने कोरोना काल में लोगों की बढ़ती हुई परेशानी को देखते हुए जारी किया हेल्पलाइन नंबर


बगहा (न.सं.)। बगहा जिला जदयू द्वारा कोरोना काल में लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। एमएससी भीष्म साहनी  और मुख्य प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि कोविड पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कोई भी परेशान व्यक्ति इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है। आपके समस्या समाधान की पूरी कोशिश की जाएगी।

हालांकि यह महामारी संसाधनों पर भी भारी पड़ रही फिर भी यथासम्भव आपकी परेशानी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बेहतर बचाव आपके ही हाथ में है। मास्क, साबुन, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, मिलने में दो गज की दूरी रखें और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद भीष्म सहनी द्वारा बनाई गयी इस सूची को मुख्य जिला प्रवक्ता राकेश सिंह ने आज जारी किया। हेल्पलाइन नम्बर इसप्रकार हैं:

भीष्म सहनी, जिलाध्यक्ष सह MLC 9955666500, राकेश सिंह, मुख्य प्रवक्ता 9471266333, नन्दकिशोर राम 8809538987, दयाशंकर सिंह 9431051773, विजय कुमार पांडे 7739590442, सुरेंद्र उरांव, 9939745227, विनोद कुशवाहा9798138911, इम्तेयाज़ अहमद 9162019786, संजय राय 8084472709, हैदर अली 6388781245, श्यामबिहारी गुप्ता 7979802592, उमेश श्रीवास्तव, बाल्मीकिनगर 7033873474, महेश्वर काजी, हरनाटांड 9934410121, ओमप्रकाश शाही 9661903486, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता 8539901233 व अब्दुल गफ्फार 9122437788, मो॰ गयासुद्दीन, बगहा नगर 9934099880, जितेंद जायसवाल, बगहा 9546237179, मुरारी चौधरी, बगहा-दो 9523186355, संजय मिश्रा, रामनगर 9973929095, विक्रमा चौधरी, गौनाहा 9801684959, रविन्द्र पटेल, पिपरासी 9918884730, दूधनाथ कुशवाहा, मधुबनी 6202884939, विभव कुमार राय, भितहा 8709810544, सिंघलदीप गद्दी, ठकराहा 9005326494, निवेदिता मिश्रा 7908783038, मुन्ना सिंह,8709573249।