पटना

बजट से अर्थव्यवस्था को मिलेगी ताकत : रविशंकर


पटना (आससे)। भारत में बनी वैक्सीन १५ देशों में भेजी जा चुकी है। २५ और देश इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही वैक्सीन भेजी जायेगी।

ये बातें केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहीं। वे भाजपा की बजट संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में हाईटेक अस्पताल बनाये जायेंगे। इस बार के बजट में अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वैक्सीन के लिए ३५ हजार करोड़ आवंटन किया गया है। पटना से बनारस और पटना से गुवाहाटी के लिए हाईस्पीउ ट्रेनें चलेंगी।

यही नहीं, पटना और बिहटा एयरपोर्ट के लिए २४ सौ करोड़ रुपये केन्द्र सरकार खर्च कर रही है। आम बजट पर भाजपा ने राज्य भर में जन संवाद अभियान अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा लोगों को जागयक कर रही है। इस अभियान में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता शामिल हो रहे हैं।