प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सोमवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा का दर्शन पूजन किया। उसके बाद कारिडोर निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त कर सकिट हाउस से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री करीब देर शाम लगभग सवा सात बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। सप्तर्षि आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में चल रहे भवनों के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कमिश्नर श्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि परिसर में ओडिशा के बालेश्वर का गुलाबी पत्थर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री श्री नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री श्री रवींद्र जायसवाल, मुख्यकार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, विशेष कार्यधिकारी उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित है।
Related Articles
रोक के बावजूद गंगा में धड़ल्ले से जारी है मछलियों का शिकार, हैरान करने वाली है ये बात
Post Views: 578 यूपी के कानपुर में एक सर्वे भी किया गया था, जिसमे रिपोर्ट आई थी कि मछलियों के शिकार के चलते गंगा में प्रदूषण बढ़ा है. इसके बाद से गंगा में मछलियों के शिकार पर रोक लगी हुई है. रोक के बाबजूद गंगा में मछलियों का शिकार जारी है. कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर […]
बूथ कार्यकर्ता के घर चाय पियेंगे जेपी नड्डा
Post Views: 480 भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष २८ को आयेंगे नये क्षेत्रीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को वाराणसी आयेंगे। यहां वह पार्टी के नये क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। काशी प्रवास के दौरान वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और बूथ अध्यक्ष के […]
UP Nagar Nikay Chunav Result: भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 5 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ
Post Views: 2,672 Live UP Nagar Nikay Chunav Result 2023- प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो […]