पटना

बिहारशरीफ: एसपी एस. हरि प्रसाथ पूरी तरह एक्शन के मोड में- वर्षों से एक हीं स्थान पर पदस्थापित रहे 54 पुलिस पदाधिकारी किये गये इधर से उधर


  • पुलिस लाइन में रहे 14 दारोगा तथा 10 जमादार को भेजा गया थाना और सौंपा गया अनुसंधान इकाई
  • विभिन्न थानों में पदस्थापित 17 मुंशी भी हुए इधर से उधर

बिहारशरीफ (आससे)। जिले के विभिन्न थाना एवं कार्यालयों में वर्षों से पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण की प्रक्रिया जिले में शुरू कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक एस. हरि प्रसाथ ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ वैसे आरक्षियों को भी स्थानांतरित किया है जो मुंशी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 30 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 24 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये अवर निरीक्षक पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त थे, जिन्हें अलग-अलग थानों में भेजा गया है। इसी प्रकार विभिन्न पुलिस कार्यालयों तथा थानों में पदस्थापित पुलिस कर्मी जो मुंशी के रूप में काम कर रहे थे उन्हें भी स्थानांतरित किया गया है। ऐसे लोगों की संख्या 17 है।

पुलिस केंद्र में पदस्थापित अनि राजू पासवान को भागनबिगहा ओपी, अनि रंजीत कुमार को सरमेरा, अनि संजीव कुमार राय को दीपनगर, अनि अशोक कुमार सिंह को रहुई, अनि परमहंस शर्मा को राजगीर, अनि अजय पासवान को राजगीर, अनि दिनेश कुमार सिंह को सरमेरा, अनि उमाशंकर प्रसाद को पावापुरी ओपी, अनि बालेश्वर यादव को परबलपुर, अनि विनोद प्रसाद शर्मा को गिरियक, अनि दिनेश प्रसाद सिंह को इस्लामपुर, अनि नागेश्वर सिंह को सिलाव, अनि शंभू ओझा को हरनौत, सअनि रामजी चौधरी को बिहार थाना, सअनि एजाज अहमद को राजगीर, सअनि संजू कुमारी को परबलपुर, सअनि मो. समद को सिलाव, सअनि रामाशंकर दास, राजदेव पासवान तथा राणा रविंद्र सिंह को दीपनगर, सअनि  रामनगीना सिंह तथा वैद्यनाथ कुमार को वेना थाना में स्थानांतरित किया है।

इसी प्रकार बिहार थाना में पदस्थापित सअनि शुकन सिंह एवं राजकिशोर सिंह को सोहसराय थाना में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह बिहार थाना में पदस्थापित अशोक कुमार को सारे, शिवपूजन कुमार सिंह को सरमेरा थाना, सोहसराय थाना में पदस्थापित आशा देवी को बिहार थाना, उपेंद्र सिंह को बिंद थाना, रामाधार यादव को बिहार थाना, सत्येंद्र नारायण सिंह को छबिलापुर, नूरसराय के रामप्रकाश यादव बेन, संतोष कुमार को भागनबिगहा, भागनबिगहा ओपी के सअनि प्रतिमा कुमारी को नूरसराय, दिनेश कुमार नीरज को बिहार थाना, सारे थाना के मंजय कुमार सिंह को बिहार थाना, बिंद थाना में पदस्थापित श्रवण कुमार शर्मा को सोहसराय थाना, हिलसा थाना में पदस्थापित राजकिशोर प्रसाद को चंडी थाना, सुबोध कुमार सिंह को नगरनौसा थाना, शैलंद्र कुमार झा को पीरबिगहा ओपी, पलटू पासवान को एकंगरसराय थाना, करायपरशुराय थाना में पदस्थापित सअनि रामकिशुन सिंह को सिलाव थाना, चिकसौरा थाना के अनिल कुमार पासवान को औंगारी थाना, एकंगरसराय थाना के सअनि रघुनाथ तिवारी को हिलसा थाना, कामदेव पासवान को परबलपुर थाना, परबलपुर थाना में पदस्थापित सअनि संजय कुमार तिवारी को हिलसा, पीर बिगहा ओपी में पदस्थापित भरत कुमार यादव को चंडी, राजगीर थाना में पदस्थापित बादशाह चौहान को सिलाव थाना, सिलाव थाना में पदस्थापित कुंदन शर्मा को राजगीर थाना, बद्री मंडल को करायपरशुराय थाना, बेन थाना में पदस्थापित सअनि रामचंद्र मंडल को नूरसराय थाना, औंगारी थाना में पदस्थापित सअनि मनोज कुमार पांडेय को चिकसौरा थाना तथा हिलसा थाना में पदस्थापित विश्वनाथ यादव को चंडी थाना में पदस्थापित किया है। सभी पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि अविलंब अपने नवपदस्थापित स्थान पर योगदान करे।