पटना

बिहारशरीफ: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बाइपास की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण


बिहारशरीफ (आससे)। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में निर्माणाधीन एकंगरसराय बाईपास के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। एकंगरसराय बाईपास का निर्माण जुलाई 2021 तक पूर्ण कराने की समय सीमा निर्धारित है। इस बाईपास का निर्माण पथ प्रमंडल हिलसा  द्वारा कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए बरसात से पूर्व जून माह के अंत तक इसे पूर्ण कराने का निर्देश  कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल हिलसा को दिया। इस बाईपास के निर्माण में जमीन से संबंधित अधिकांश मामलों का निराकरण कर लिया गया है। जहां भी छोटी मोटी स्थानीय समस्या है, इसे अविलंब दूर कराने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा को दिया गया।