पटना

बिहारशरीफ: पंचायत चुनाव में इस्लामपुर प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में चुने गये नये चेहरे


      • निवर्तमान जिला परिषद् अध्यक्ष चुनाव जीती तो उपाध्यक्ष ने सीट गंवाई
      • अब तक जिले में नौ जिला परिषद् सीटों के लिए आ चुके है परिणाम जिसमें एकमात्र निवर्तमान सदस्य ने बचाई सीट

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज में शुक्रवार की सुबह राजगीर तथा इस्लामपुर प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई। हालांकि समाचार प्रेषण तक मतगणना का कार्य जारी था। इस बीच जीत-हार का सिलसिला भी चल रहा है। कई पंचायतों की मतगणना होनी बाकी है, जबकि कई का परिणाम सामने आ गया है। नालंदा जिला परिषद् की निवर्तमान अध्यक्षा व इस्लामपुर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 की प्रत्याशी तनुजा कुमारी फिर से चुनाव जीत गयी है। उन्हें 12112 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रौशन देवी को 9214 वोट मिला।  तीसरे नंबर पर रहे अंजली कुमारी को 4307 और चौथे नंबर पर रहे देवपति देवी को 3418 वोट मिले।

हालांकि जिला परिषद् की निवर्तमान उपाध्यक्षा संगीता देवी जो इस्लामपुर दक्षिणी से चुनाव लड़ रही थी हार गयी है। अब तक जिले में तीन चरण के चुनाव यानी छः प्रखंडों का चुनाव परिणाम आ चुका है और इस दौरान नौ जिला परिषद् सीटों के लिए मतदान और मतगणना हो चुकी है, जिसमें निवर्तमान मात्र एक सदस्य चुनाव जीत पाये है। बाकी सभी आठ निवर्तमान समस्य चुनाव हार गये है।

इस्लामपुर पूर्वी से जहां तनुजा देवी रोशनी देवी को हराकर विजयी हुई, वहीं इस्लामपुर पश्चिमी से अर्चना सिन्हा चुनाव जीत गयी है। उन्हें 11897 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सूरज देवी को 10027 वोट मिला। समाचार प्रेषण तक आधिकारिक तौर पर इस्लामपुर दक्षिणी का भी चुनाव परिणाम आ चुका है और इस सीट से अनुराधा देवी चुनाव जीत चुकी है।

इसी प्रकार सकरी पंचायत के मुखिया पद के लिए सुनीला देवी विजेता घोषित की गयी। उन्हें 866 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रीना कुमारी को 796 वोट मिला। तीसरे नंबर पर रही शोभा देवी को 591 वोट मिला। मुजफरा पंचायत से मुखिया पद के लिए मणिमाला देवी चुनाव जीत गयी है। उन्हें 1601 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पिंकी कुमारी को 1513 वोट मिला। इसी प्रकार बरडीह पंचायत से गुड्डू कुमार जीत गयी जिन्हें 2167 वोट मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सिमरन देवी को 1354 वोट मिला। संडा पंचायत से उषा देवी चुनाव जीत गयी है उन्हें 1236 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विभा देवी को 941 वोट मिला।

इचहोस पंचायत से युगेश्वर सिंह चुनाव जीत गये है। मुखिया पद के लिए उन्हें 1325 वोट मिला, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार को 1273 वोट मिला। बेशमक पंचायत से मुखिया पद के लिए चंचला देवी 1583 वोट लाकर चुनाव जीत गयी है, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रजनीकांत सिन्हा 1107 वोट लेकर चुनाव हार गये है। धोवाडीह पंचायत से 2013 वोट लाकर सरिता देवी मुखिया चुनी गयी। उनके निकतटम प्रतिद्वंदी ललिता देवी को 1552 वोट मिला। चंधारी पंचायत से विद्या देवी 1573 वोट लाकर मुखिया चुनी गयी, जबकि श्यामसुंदर पासवान 1463 वोट लाकर चुनाव हार गये। मोहनचक पंचायत से 1305 वोट लोकर नीरज कुमार मुखिया चुने गये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पप्पू कुमार को 1074 वोट मिला।

रानीपुर पंचायत से 2487 वोट लाकर रिंकु देवी मुखिया चुनी गयी, जो इस्लामपुर प्रखंड के विजयी मुखिया प्रत्याशियों में सबसे अधिक मत रहा। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामनगीना पासवान को मात्र 1539 वोट मिला। बेले ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए रंजू देवी 1602 वोट लाकर चुनाव जीत गयी, जबकि दूसरे नंबर पर रही माला देवी को 1390 वोट मिला। ढेकवाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुनीता देवी चुनी गयी, जिन्हें 1492 वोट मिला, जबकि दूसरे नंबर पर रही गायत्री देवी को 1056 वोट मिला। आत्मा ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए धनंजय कुमार चुनाव जीत गये। इन्हें 1271 वोट मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निभा देवी को 1156 वोट मिला। पचलोवा पंचायत से आशुतोष कुमार मुखिया चुने गये, जिन्हें 1052 वोट मिला, जबकि माधुरी कुमारी 1039 वोट लाकर चुनाव हार गयी।