पटना

बिहारशरीफ: फुटपाथी दुकानदारों के बीच नगर आयुक्त ने किया मास्क का वितरण


बिहारशरीफ। (आससे)। नगर निगम ने बुधवार को शहर के सोहसराय में फुटपाथी दुकानदारों के बीच मास्क का वितरण किया। नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने फुटपाथी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से पालन करने का आदेश दिया। साथ ही हमेशा मास्क पहनने की सलाह दी। नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त विनोद कुमार रजक, नगर प्रबंधक राजीव कुमार को सभी फुटपाथी दुकानदारों को मास्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं से मास्क का क्रय किया गया है। सभी को 6-6 मास्क देना है ‌उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। इसी को लेकर के व्यापक रूप से शहर में सफाई अभियान भी चलाया रहा है।‌ साथ ही शहर को वायरस से मुक्त करने के लिए सेनेटाइज भी किया जा रहा है।