पटना

बिहारशरीफ: मानपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में महिला सहित चार जख्मी, दो रेफर


बिहारशरीफ (आससे)। मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये। बताया जाता है कि अलौदिया गांव में हुई गोलीबारी में पिंकी देवी, मंटू सिंह, धीरज सिंह और भोला सिंह जख्मी हो गये। सभी जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद दो की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान डीएसपी ने बताया कि जो भी लोग दोषी है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।