पटना

बिहारशरीफ: 10 करोड़ की लागत से होमगार्ड समादेष्टा कार्यालय एवं आवास का होगा निर्माण


डीएम ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

बिहारशरीफ (आससे)। जिला होमगार्ड समादेष्टा का कार्यालय वर्तमान में पुराने जेल परिसर की जमीन पर पुराने भवन संरचना में चल रहा है। इसी स्थल पर जिला होमगार्ड समादेष्टा के नए कार्यालय एवं आवासीय परिसर का निर्माण लगभग 10 करोड रुपए की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम राजगीर प्रमंडल, राजगीर द्वारा कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने आज कार्य स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को अविलंब कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला होमगार्ड समादेष्टा, काराधीक्षक बिहारशरीफ, कार्यपालक अभियंता पुलिस भवन निर्माण निगम, राजगीर कार्य प्रमण्डल, राजगीर सहित निगम के अन्य अभियंता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।