उत्तर प्रदेश

भाजपानेकिसानोंपर किया पथराव-अखिलेश


लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। सारा देश देख रहा है कि भाजपा कुछ पूँजीपतियों के लिए कैसे देश के भोले किसानों पर अत्याचार कर रही है।भाजपा की साजिश और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्ग किसानों पर की जाने वाली निर्दयता घोर निंदनीय है। जानकारी मुताबिक सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों और खुद को स्थानीय निवासी बता रहे लोगों के बड़े समूह के बीच झड़प हो गई। इसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। दरअसल, स्थानीय निवासी होने का दावा कर रहे लोगों का समूह वहां इलाके को खाली कराने के लिए पहुंचा था। एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के अलीपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप पालीवाल पर तलवार से हमला किया, जिसके बाद वह घायल हो गए। कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि किसान सिंघू सीमा पर प्रदर्शन स्थल को खाली करें क्योंकि उन लोगों ने गणतंत्र दिवस पर ‘ट्रैक्टर परेडÓ के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। उन्होंने बताया कि डंडों से लैस स्थानीय लोगों का समूह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा और किसानों के खिलाफ नारे लगाते हुए उनसे वहां से जाने को कहा।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किए। सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर काफी हद तक बाहर से प्रवेश रोका गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का प्रतिरोध करने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहां आ रहे थे। हालांकि, किसान यूनियन के स्वयंसेवियों ने उन्हें फौरन रोक दिया, जिससे स्थिति ज्यादा उग्र नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है पिछले 2 महीने से अधिक समय से सिंघु बॉडर्र पर कृषि कानून को वापस करने के मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान आन्दोलन कर रहे हैं।