पटना

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


(आज समाचार सेवा)

पटना। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि राज्य के १० जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। फ्ïलश फ्ïलड की भी संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने  इन जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट करते हुए कहा है कि सभी प्रकार के एहतियाति कदम उठायें जायें। आम जनों से अकारण अपने घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गयी है। वहीं राज्य में मॉनसून दस्तक देने के बाद से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गयी है। हर रोज किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिम में निम्र दवाब की स्थिति बनी है। फलस्वरुप बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में फ्ïलश फ्ïलड  होने की संभावना है। वहां एहतियाति कार्रवाई किये जायें। ऐसी स्थिति १७ जून की शाम पांच बजे तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग से चेतावनी मिलने के बाद इन जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

इधर राज्य के विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों का किराना व दलहन फसल  नष्ट हो गया है। नीचले इलाकों में पानी भर गया है। शहरी इलाकों में भी नारकीय स्थिति बनी हुई है।