पटना

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मो. मुश्ताक


पांच पदों के लिए डाले गये वोट

बिहारशरीफ (आससे)। बिहार पुलिस एसोसिएशन के पांच पदों के लिए सोमवार को बिहार थाना परिसर स्थित पुलिस क्लब में चुनाव कराया गया, जिसके बाद वोटों की गिनती की गयी, जिसमें दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस  एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विजय कुमार झा को 66 मतों से पराजित किया। जीत के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनायी।

चुनाव अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि कुल 518 मतदाता है। पांच पदों के लिए वोट डाले गये, जिसमें ओमप्रकाश यादव उपाध्यक्ष चुने गये। उन्होंने संजीव कुमार राय को 84 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंश कुमार निर्वाचित हुए। वे अपने प्रतिद्वंदी विजेंद्र को 36 वोटों से हराया।

इसी प्रकार संयुक्त मंत्री के पद पर विजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रमेश कुमार को 12 वोटों से हराया। इसी तरह मंत्री पद पर अजय कुमार सिंह ने शिवपूजन सिंह को 30 वोटों से हराया। निवर्तमान अध्यक्ष जयगोविंद सिंह यादव ने बताया कि पूरे पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न हुआ।