पटना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला


सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

(आज समाचार सेवा)

पटना। सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के ११ अधिकारियों का बुधवार को तबादला किया है। सामान्य प्रशासन से जारी अधिसूचना के अनुसार गृह कारा के संयुक्त सचिव दीवान जफर हुसैन खां को  संयुक्त सचिव खनन एवं भूतत्व, ओएसडी, मिशन कायालय बिहार विकास मिशन रजनीश कुमार सिंह को संयुक्त यचिव गृह कारा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खान एवं भूतत्व के उप सचिव राजीव रंजन को ओएसडी, मिशन निदेशक कार्यालय बिहार मिशन, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे शैलेश कुमार को उप सचिव स्वास्थ्य, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे गुलाम मुस्तफा अंसारी को ओएसडी संसदीय कार्य, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे सुभाष कुमार को ओएसडी निगरानी, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे प्रभात भूषण को ओएसडी नगर विकास एवं आवास, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे वीरेंद्र कुमार तरूण को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दाउदनगर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दाउदनगर गोपाल शरण को उप सचिव बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे राजीव कुमार को ओएसडी श्रम संसाधन एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड अविनाश कुमार को सहायक निदेशक बिपार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।