पटना

बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले 6413 नए कोरोना संक्रमित, पटना में 2014


पटना। राज्य में बुधवार को 6413 नये मरीज मिले हैं। जबकि, पटना में 2014 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह ऑकड़ा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई। इसके साथ राज्य में अभी तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28659 मरीज है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2802 मरीज ठीक होकर घर चले गये। वहीं 180407 सैंपल की जांच हुई है। बिहार में अबतक कुल 721684 मरीज ठीक होकर घर चले गये। बिहार में कोरेाना मरीजों का रिकवरी दर 92.65 है।

बुधवार को राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की मरीज मिले हैं। जिसमें समस्तीपुर में 507, मुजफ्फरपुर में 294, जमुई में 220, सारण में 207, बेगूसराय में 194, गया में 185, नालंदा में 177, भागलपुर में 121, ईस्ट चंपारण में 109, दरभंगा में 142, जहानाबाद में 133, मधेपुरा में 127, मुगेंर में 143, कटिहार में 112, मधुबनी में 117, पूर्णिया में 157, सहरसा में 108, वैशाली में 134, वेस्ट चंपारण में 110, अररिया में 80, अरवल में 44, औरंगाबाद में 71, बांका में 72, भोजपुर में 74, बक्सर में 65, गोपालगंज में 11, कैंमूर में 39, खगडिय़ा में 63, किशनगंज में 85, लखीसराय में 28, नवादा में 58, रोहतास में 69, शेखपुरा में 11, शिवहर में 8, सीतामढ़ी में 96, सिवान में 87 एवं सुपौल में 81 नये मामले मिले हैं।

इधर बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की समीक्षा बैठक कर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। सभी जिलों के डीएम, एसपी और सिविल सर्जन के साथ वर्चुअली रूप से संवाद कर वहां की स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में टेस्टिग, केसेज और रिकवरी पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसके बाद कोरोना गाइडलाइन में किसी प्रकार की छूट नहीं देने का निर्देश दिया गया। इस निर्देश के साथ ही अगले आदेश तक पुराना गाइडलाइन ही लागू रहेगा।

बता दे कि बिहार में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। इसकी जद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आ गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वो होम आइसोलेशन में हैं। उनकी तबीयत दिनोंदिन ठीक हो रही है। इस दौरान उनके शुभचिंतक और पार्टी नेता हवन पूजन कर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसी कड़ी में पटना में जेडीयू के सभी प्रवक्ताओं ने हवन पूजन किया। जिसमें प्रवक्ता अभिषेक झा, सोहेली मेहता, अजय आलोक समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया। इस मौके पर अजय आलोक ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विश्वास और विज्ञान की बदौलत उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बहुत जल्द ठीक होकर फिर से बिहार की जनता की सेवा में लग जाएंगे।

वहीं प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जनता की सेवा करते हुए मुख्यमंत्री संक्रमित हो गए हैं। लेकिन लोगों का विश्वास और डॉक्टरों के इलाज की बदौलत बहुत जल्द ठीक होकर जनता की सेवा करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री के साथ बिहार की 12 करोड़ जनता का आशीर्वाद है।