पटना

बिहार में हो रहा है न्याय के साथ विकास: उपेंद्र कुशवाहा


बिहारशरीफ (नालंदा)। संवाद यात्रा के दौरान जदयू संसदीय वोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नूरसराय पहुंचे। नूरसराय के अंधना मोड़ के समीप उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री कुशवाहा के अलावे सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव व पूर्व विधायक ई-सुनील का भी कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। आप सभी कार्यकर्त्ता पार्टी के मेरुदंड होते है। जरूरत है सूबे में हो रही विकास कार्याे के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताये। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सूबे के कोई ऐसा घर नही है जिसमें की सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ नही मिल रहा है। हर कोई लाभान्वित हो रहा है। पूर्व विधायक ई-सुनील ने कहा कि अब सूबे की हर गांव की गलियां में सोलर लाइट से चकाचौध होगी। इस पर सरकार के द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।

मौके पर पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक रणविजय प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर प्रसाद, जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, नरेंद्र कुमार निराला, बबलू कुमार, गब्बर सिंह, सोनू कुशवाहा,  हिमांशू पटेल,  वार्ड पार्षद प्रदुम्न कुमार, रमेश कुमार उर्फ नीरज, पूर्व वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।