पटना

बेगूसराय: बाईक-पिकअप की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत


दुर्घटना के शिकार सुबोध की ादी 15 दिन पूर्व हुई थी            

गढ़हरा (बेगूसराय)(आससे)। फ़ुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच-28 महारानी पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार की रात 8 बजे पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर हुई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिसमे तीनों युवक की मौत हो गयी। जिसमे दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी एवं एक युवक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी।

जानकारी के अनुसार तीनो व्यक्ति फ़र्टिलाइजर से राजमिस्त्री का काम करके स्प्लेंडर बाइक बीआर09 5057 से घर लौट रहे थे। उसी क्रम में तेघड़ा की तरफ़ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। वहीं मृतक की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत बरौनी पंचायत-3 के बरियारपुर, वार्ड संख्या-8 निवासी 22 वर्षीय सुबोध कुमार उर्फ ऋषि, 21 वर्षीय मोगल कुमार पिता छोटे महतो एवं 28 वर्षीय संतोष कुमार के रुप मे की गयी। घटना की जानकारी मिलते मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुँच कर चीख पुकार करने लगे।

सूचना पाकर पहुंची फ़ुलवरिया थाना की पुलिस राहतव व बचाव के कार्य में हाथ बटाया इधर ग्रामीण ने बताया कि मृतक सुबोध की शादी 15 दिन पहले हुई थी। वहीं घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीण ने गुस्से में आकर एन-एच-28 को घंटों जाम कर दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर विरोधा प्रदर्शन किया। जिससे सड़क के दोनों तरफ़ छोटी बड़ी वाहनो की लंबी कतार लग गयी।

घटना की जानकारी मिलते तेघड़ा बीडीओ संदीप कुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में लग गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने बीडीओ से उचित मुआवजा की मांग करने लगे। बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने आक्रोशित लोगों की मांग को स्वीकार किया। उसके बाद शव व क्षतिग्रतस्त बाइक को घटनास्थल से उठाकर पुलिस अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।