पटना

बेगूसराय में जुआ खेलने के विवाद में फायरिंग, 2 की मौत; 2 घायल


बेगूसराय (आससे)। जिले में शुक्रवार की सुबह-सुबह जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी। इसमें एक पक्ष के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी वार्ड नंबर 25 ठाकुरबाड़ी के बगल के गाछी की है। मिली जानकारी के अनुसार दीपावली की रात जुआरियों का जमावड़ा था। जो कि रात भर जुआ खेलने का कार्य किया गया।

इसी क्रम में दो गुटों के बीच आपसी नोकझोंक प्रारंभ हो गई जिसके बाद गोली चलानी शुरू कर दी। इसी क्रम में सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह निवासी भुनेश्वर महतो का पुत्र किशोर कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घायल की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 25 निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बाबुल और मुरारी कुमार के रूप मे हुई।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गई। ज्ञात हो कि दीपावली के पर्व के आते ही जो जुआरियो का जमावड़ा जिले में हर जगह देखने को मिल जाएगा। इन्हें प्रशासन का कोई भय है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा रूपए पैसे की उगाही भी देखने को मिल जाती है जो कि जुआरी से रुपया लेकर जुआ खेलने के लिए आजादी दे दी जाती है। अगर पुलिस बल सजग रहते तो इस तरह की घटना के अंजाम से बचा जा सकता है।

इससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रशासनिक विफलता तो जरूर नजर आ रही है। सवाल उठना लाजमी है कि क्या पुलिस प्रशासन को यह पता नहीं था कि कहां-कहां जुआ खेला जाता है। अगर सही समय पर जुआरी की गिरफ्तारी की जाती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।