पटना

बेगूसराय: समय तो इंतहा मिली फिर भी अभिलेख संधारित नहीं कर पाए, 9 पर कार्रवाई


बेगूसराय (आससे)। समय तो इंतहा मिली फिर भी जनाब अभिलेख का संधारित नहीं कर पाए। 9 विद्यालय प्रधान का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत परवीन ने दिया है। बताते चलें कि 21 जनवरी 2021 को छौड़ाही प्रखंड के कई विद्यालयों में निरीक्षण किया गया था जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संधारित अभिलेखों की मांग किया गया था।

लेकिन जो मिला वह अभिलेख अपूर्ण था। जिसे संधारित कर पुनः विभाग को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया था। लेकिन विद्यालय प्रधान ने अपने स्पष्टीकरण के जवाब में संधारित अभिलेखों की छाया प्रति नहीं लगाए थे। इसी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने विद्यालय प्रधान का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश दिया है।

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमारी के प्रधान मोहम्मद परवेज आलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पताही के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजा के प्रधानाध्यापक जमशेद आलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदाहा के प्रभारी प्रधान राम उदय सिंह, उच्च विद्यालय छौड़ाही सुनील कुमार साह, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिहमा के प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा के प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावंत हिंदी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुशेश्वर प्रसाद यादव, उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय ऐजनी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम को अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया है। वही पत्र प्रेषित कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।